
बुंदेलखंड में रेत माफियाओं व खूंखार अपराधियों को नेस्तनाबूद करने वाली जांबाज रश्मि जैन को थाना बम्होरी कला का थाना प्रभारी बनते ही अपराधियों में मची खलबली: जनता एवं पुलिस के बीच हो रहा सीधा संवाद
देश भक्ति एवं जन सुरक्षा, थाना बम्होरी कला में जनता जनार्दन व पुलिस के बीच सीधा अब संवाद हो रहा हैं l टीकमगढ़ जिले में थाना बम्होरी कला की थाना प्रभारी रश्मि जैन ने एक सप्ताह पहले विधिवत चार्ज संभाल कर अपनी आमद पेश कर दी l थाना प्रभारी रश्मि जैन में प्रशासनिक सेवाएं देने के बाद बम्होरी कला थाना में दूसरी बार पदस्थापना हुई है, ज्ञात हो कि अन्य थानों में पदस्थ रहकर अनेक थानों में पदस्थापना दौरान अपराधियों एवं रेत माफियाओं की कमर तोड़ दी थी, रेत माफियाओं पर कार्रवाई कर करोड़ों रुपए का राजस्व शासन को दिलवाया l थाना प्रभारी रश्मि जैन की दस्तक से क्षेत्र में अवैध रेत के कारोबार पर अंकुश पूर्णता लगता जा रहा है l वर्तमान में टीकमगढ़ पुलिस लाइन में पदस्थ रही जिस थाने में जब तक यह पदस्थ रही तब तक उनके थाना क्षेत्र में वहां अवैध रेत का कारोबार नहीं हो सका l क्षेत्र में खूंखार रेत माफियाओं को नेस्तनाबूद करने वाली जांबाज रश्मि जैन थाना के बम्होरी कला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी हैं l उनके आने से अनुविभाग में अपराधियों में मची खलबली मचने लगी है, अब क्षेत्र में जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद हो रहा है l अब अपराधों पर विराम लगने लगा है l अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है l इतना ही नहीं लोगों का दुख दर्द में सहारा बनकर थाना प्रभारी रश्मि जैन जन सामाजिक कार्य कर रही हैं l