
एटा 12 जनवरी (सू0वि0)। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैलाश कुमार ने सूचित किया है कि जनपद में आपराधिक मामलों में वंचितों तथा कमजोर वर्ग के प्रतिरक्षा हेतु चीफ एंव डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के एक पद जिसका मासिक वेतन 60 हजार से 1 लाख रूपये तक, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के एक पद जिसका वेतन 40 हजार से 75 रूपये मासिक तक है के रिक्त पदों पर 16 जनवरी 2023 को सांय 05 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।
आवेदन पत्र व दिशा-निर्देश एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में जनपद न्यायालय एटा की वेबसाईट www.districts.ecourts.gov.in/etah व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की वेबसाइट www.upslsa.up.nic.in पर डाउनलोड कर भी प्राप्त किये जा सकते है। उक्त पदों हेतु चयन समिति द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जायेगा जिसमें अभ्यर्थी के विधिक ज्ञान कौशल, और अनुभव को ध्यान में रखा जायेगा। उपरोक्त पदों पर चयन प्रारम्भतः दो वर्षों के लिए संविदा के आधार पर किया जायेगा। कार्य संतोषजनक होने पर वार्षिक सेवा विस्तार किया जायेगा, नियुक्ति की अवधि में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्राइवेट अधिवक्ता के रूप में कार्य करने तथा अन्य रिटेनरशिप का कार्य नही किया जायेगा।