चीन में कोरोना से हालात बेकाबू, अस्पतालों में जगह नहीं, रोज हो रही सैकड़ों मौतें, भारत की बढ़ी चिंता

चीन में कोरोना से हालात बेकाबू, अस्पतालों में जगह नहीं, रोज हो रही सैकड़ों मौतें, भारत की बढ़ी चिंता

बीजिंग। चीन में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अस्पतालों में मरीजों को बेड तक नहीं मिल रही। हर दिन भारी तादात में लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। आलम यह है कि शवों के अंतिम संस्कार तक के लिए जगह नहीं मिल रही। डर के मारे लोग घरों में कैद हो गए हैं, सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि साल 2023 में चीन में हालात और बिगड़ सकते हैं और लाखों लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं।

चीन ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, अमेरिका जैसे देशों में भी बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। चीन में फैले कोरोना के कहर से भारत की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को देश के हालात की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks