
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से आजीवन कारावास एवं ₹25,000 रुपये के जुर्माने की मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- आज दिनांक 19/12/2022 को अभियुक्त शेखर सिन्हा पुत्र नरेंद्र बिहारी निवासी मोहल्ला नवाब थाना कासगंज जनपद कासगंज व रवेन्द्र कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी उपरोक्त संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 301/2002 धारा 147, 148, 149, 302 आईपीसी थाना कासगंज को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय एफटीसी- प्रथम द्वारा प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 25,000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया।