अक्टूबर में स्टेडियम रोड पर गरजेगा नगर निगम का बुलडोजर ! अतिक्रमणकारियों को 15 दिन की मोहलत


बरेली। शहर की प्रमुख स्टेडियम रोड के चौड़ीकरण की राह में रोड़ा बने अतिक्रमण अब नगर निगम के निशाने पर हैं। सीएम ग्रिड परियोजना फेज-3 के तहत सड़क को चौड़ा करने के लिए निगम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में कब्जे न हटाए जाने पर अक्टूबर के पहले सप्ताह से निगम की ओर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने की तैयारी है।
श्यामगंज पुल से महर्षि कश्यप चौक तक प्रस्तावित इस परियोजना में सड़क चौड़ीकरण के साथ जलनिकासी व्यवस्था और विद्युतीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए सीएम ग्रिड परियोजना फेज-3 के तहत करीब 31 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
चौड़ी सड़क, बेहतर जलनिकासी और नया विद्युतीकरण—एक साथ बदलेगा स्टेडियम रोड का स्वरूप
परियोजना के पहले चरण में मॉडल टाउन की पांच सड़कों पर कार्य चल रहा है, जिसे पूरा करने के लिए अक्टूबर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, ऐसे में निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि परियोजना के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को चिह्नित कर संबंधित कब्जेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित समय में स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks