हत्या की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, हत्या की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं0- 242/2022 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त चमन कुमार बघेल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम नगला पुन्नी थाना बागवाला जनपद एटा को जीसुखपुर बस स्टैण्ड थाना बागवाला जनपद एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.चमन कुमार बघेल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम नगला पुन्नी थाना बागवाला जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. प्र0नि0 नरेश सिंह
  2. है0का0 सुखवीर सिंह
  3. का0 ओमवीर सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks