शाइन कम्युनिकेशन एंड अप्लायंसेज का आज भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न।

वाराणसी आज भोजूबीर स्थित डॉक्टर एस. बी सिंह क्लीनिक के निकट साइन कम्युनिकेशन एंड अप्लायंसेज का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ जिसमें शहर के कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और साथ ही साथ शाइन कलेक्शन एंड अप्लायंसेज के अधिष्ठाता शादाब अहमद को बधाई एवं शुभकामना दी।
शाइन कलेक्शन के अधिष्ठाता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी शॉप की यह तीसरी शाखा है पहली शॉप पुलिस लाइन चौराहे पर दूसरी लालपुर चौकी के पास है और हमने तीसरी शॉप सदर तहसील के सामने खोली है।
क्योंकि जो रेंज हमारे पास है वह रेंज इस इलाके में अभी किसी के पास नहीं है ऐसे में हम चाहते हैं की ग्राहक हमारी दुकान पर आए और उसको सारी सुविधा हमारी दुकान से मिले यही मेरा मकसद है हमारी दुकान में ग्राहकों के लिए मोबाइल टीवी फ्रिज ए .सी. वाशिंग मशीन वगैरह हर सामान की फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है।
आगे शादाब अहमद ने बताया कि ईश्वर की अगर कृपा हुई तो हम और जिलों में भी अपनी शाखा को ज्यादा से ज्यादा खोलेंगे और ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करने की कोशिश करेंगे ताकि कोई भी ग्राहक हमारी दुकान से एक बार सामान ले जाए तो वह दोबारा हमारी दुकान पर जरूर आए।