सनबीम स्कूल वरुणा में प्रदेश के पहले कैम्ब्रिज स्कूल का शुभारम्भ

सनबीम स्कूल वरुणा में प्रदेश के पहले कैम्ब्रिज स्कूल का

शुभारम्भ एवं संचालन रानबीम इण्टरनेशनल, वरुणा में अप्रैल माह से कक्षा VII तक की कक्षाओं के संचालन के साथ फार्म वितरण प्रारम्भ एवं 15 दिसम्बर को प्रथम प्रवेश परीक्षा का आयोजन

वाराणसी में पहली बार कैम्ब्रिज असेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन के अन्तर्गत सनबीम स्कूल वरुणा में विश्वस्तरीय पाठ्यक्रम का शुभारम्भ सनबीम इण्टरनेशनल वरुणा के रूप में हुआ जिसका संचालन आगामी सत्र से प्रारम्भ हो जायेगा। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित कैम्ब्रिज प्रोग्राम एक अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था है जो विश्व के 110 देशों में 1300 शिक्षण संस्थान के रूप में कार्यरत है और मुख्य रूप से 5-11 वर्ष के बच्चों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं आई.सी.टी. के ज्ञान का विकास करके उनको वैश्विक परिदृष्टि से युक्त इच्छुक एवं जिज्ञासु बनाती है जिससे बच्चों का सार्वभौमिक विकास होता है। यह संस्था बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति का विकास एवं उनकी बौद्धिक क्षमता की अभिवृद्धि करके उनकी कमियों को दूर करने में सहायक शैक्षणिक तकनीकी का विकास करती है।

सनबीम इण्टरनेशनल वरुणा बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ अच्छे आचरण को विकसित करती है। यह संस्था बच्चों में ऐसी विश्वस्तरीय योग्यता की खोज एवं संप्रेषित बुद्धिक्षमता का विकास करती है जो उन्हें विश्व स्तर पर किसी विद्यालय या विश्वविद्यालय में कार्य करने की योग्यता प्रदान करती है।

सनबीम इण्टरनेशनल वरुणा मे आगामी सत्र में अप्रैल माह से प्राथमिक एवं निम्न माध्यमिक स्तर पर कक्षा 1 से 7 तक की कक्षाएं प्रारम्भ होगी और आने वाले वर्षों में कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होंगी प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ हो चुका है एवं प्रथम प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 दिसम्बर 2022 को होगा।

‘कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की शुरुआत वाराणसी में पहली बार हो रही है और हमे विश्वास है कि आने थाले दिनों में यह अपना यथोचित स्थान बनाने में सफल रहेगा इस उद्घोषणा के समय सनबीम समूह के अध्यक्ष डा० दीपक मधोक निदेशिका श्रीमती भारती मधोक उपनिदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन मानद निर्देशक श्री हर्ष मधोक श्री महेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रबन्धक (कैम्ब्रिज असेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन दक्षिण एशिया) श्रीमती प्राची मेहता प्रबंधक (कैम्ब्रिज असेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन, उत्तर भारत) एवं प्रधानाचार्या डॉ० अनुपमा मिश्रा इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks