सेवार्थ की एक अहम बैठक सेवार्थ के वारिष्ठ संरक्षक प्रो रामनन्दन सिंह के आवास पर उनके ही अध्यक्षता में आयोजित

सेवार्थ की एक अहम बैठक सेवार्थ के वारिष्ठ संरक्षक प्रो रामनन्दन सिंह के आवास पर उनके ही अध्यक्षता में आयोजित की गई।

देवघर झारखंड न्यूज़:- 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले निःशुल्क कम्बल वितरण शिविर को लेकर आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तय करते हुए सेवार्थ के अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया ने कहा कि कम्बल वितरण हेतु पूर्व में ही कूपन वितरण कि व्यवस्था की जाएगी ताकि भीड़ में अव्यवस्था का माहौल न फैले। वहीं निःशुल्क कम्बल वितरण शिविर हेतु अलग अलग सदस्यों को अलग अलग जिम्मेवारी सौपी गई। जिसमे अभिषेक सूर्य को उद्घोषक, रूबी द्वारी झा को कम्बल कस्टोडियन के साथ गौतम वर्मन, अजित कुमार पाहुजा इत्यादि को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई। मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रमेश कुमार वर्मा, पल्लवी झा, बिट्टू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks