18 दिसंबर से होगी पंचायत राज विभाग के क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 की शुरुआत

18 दिसंबर से होगी पंचायत राज विभाग के क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 की शुरुआत
जनपद एटा , हाथरस के पंचायत राज विभाग के कर्मचारी भी सहभागिता करेंगे
आज दि० 10-12-2023 को विकास खंड कासगंज में उ० प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ कासगंज की बैठक प्रदेश संयुक्त मंत्री रंजीत कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री नदीम अख्तर ने कहा कि पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों की मांगं पर एवं कर्मचारियों में उत्साह बढ़ाने के लिए संगठन द्बारा जनपद कासगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सिर्फ पंचायत राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रतिभाग करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के लिए ट्राइल मैंच की शुरुआत बारह पत्थर मैदान कासगंज में की जाएगी। जनपद एटा से ब्रजेश कुमार की कप्तानी में और हाथरस जनपद से ह्देश कुमार की कप्तानी में टीम सहभागिता करेंगी। क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के साथ साथ कर्मचारियों को जागरूक करने और संगठित करने के लिए 500 मीटर की दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से सही आंकड़े प्राप्त करके अपनी पंचायतों पर अच्छा सफाई कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी जिला स्तरीय अधिकारियों से प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अंत में क्रिकेट टूर्नामेंट के आय व्यय की व्यवस्था के लिए टूर्नामेंट कोषाध्यक्ष किशोर कुमार ब्लाक अध्यक्ष पटियाली को बनाया गया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अमांपुर ग्रीश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष गंजडुंडवारा रंजीत कुमार, ब्लाक अध्यक्ष सहावर खेतपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कासगंज अमर कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, दीपक , जिला महामंत्री एटा जबर सिंह गौतम, जिला कोषाध्यक्ष एटा अमित यादव, सुमित यादव, विनय कुमार, उदयवीर, हरदत्त, संजीव, आदि मौजूद रहे।
निवेदक :-
सुरेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष, नदीम अख़्तर जिला महामंत्री,
उ० प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks