थानों में बन रही बैरक, रुक सकेंगे होमगार्ड

थानों में बन रही बैरक, रुक सकेंगे होमगार्ड

एटा – होमगार्ड के लिए भी हर थाने में अपनी बैरक होगी, जिसमें वह ड्यूटी के बाद रूक सकेंगे। हर थाने में बैरक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। होमगार्ड के लिए बैरक बनाने के लिए हर थानेदार से जमीन चिंहित को आदेश दिए है। जिससे जल्द से जल्द बैरक बनाई जा सके।

होमगार्ड के लिए बैरक बनाने के आदेश आने के बाद यह आशंका जताई है कि अब उनके भी ट्रांसफर हो सकेंगे। इससे पहले होमगार्ड के लिए रूकने के लिए बैरक न होने के कारण ड्यूटी के बाद चले जाते थे। ज्यादातर होमगार्ड के थाना में ड्यूटी लगती है। थाना में उनके रूकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है। जिला होमगार्ड कमांडेट ने संबंधित अधिकारी, बीओ को निर्देश दिए है कि वह संबंधि थानाध्यक्ष से मिलकर भूमि का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कराकर पुलिस विभाग को भेजे।

अभी तक होमगार्ड के लिए रूकने के लिए नहीं है बैरक

एटा। अभी तक जिले में कहीं भी होमगार्ड के लिए रूकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। थाने में आने वाला होमगार्ड के पास कमरा न होने के कारण काफी दिक्कतें होती है। बैरक होने से काफी फायदा मिलेगा।

जिले में स्टाफ की स्थिति

● होमगार्ड 800

● बीओ 04

● एडीसी 01

शासन की मंशा है कि होमगार्ड के लिए भी बैरक हो। इसे लेकर आदेश दिए गए हैं। दिन में ड्यूटी करने के बाद रात में घर लौटना पड़ता है। बैरक होने से काफी फायदा मिलेगा। वह रात में वहां रूक सकेगा। कई थानों से प्रस्ताव भी एसएसपी कार्यालय भेजा जा चुका है। विनोद कुमार शाक्य, जिला होमगार्ड कमांडेट एटा।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks