बच्ची से दुष्कर्म, वीडियो बनाने पर दंपति धरा

बच्ची से दुष्कर्म, वीडियो बनाने पर दंपति धरा

कासगंज, जनपद के सिढ़पुरा इलाके के गांव में एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की मदद से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पति-पत्नी की हरकतों की हदें यहां तक ही नहीं रुकीं। दोनों ने मिलकर नाबालिग के साथ घटना का वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित परिवारीजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ई-रिक्शा चालक ने भागने के दौरान पुलिस पर तमंचे से फायर भी किया।

पुलिस के मुताबिक चार दिसंबर को थाना सिढ़पुरा में एक व्यक्ति की ओर से तहरीर दी गई। इसमें उसने बताया कि गांव का रहने वाला ई-रिकशा चालक विनीत उनकी नाबालिग बेटी को देखकर गंदी बातें करता है। देर शाम करीब आठ बजे पुत्री के साथ विनीत द्वारा अपने घर के पास छेड़खानी की गई। पुत्री द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस मामले में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस विनीत को मोहनपुर रोड के पास से गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। विनीत ने पुलिस को देखकर फायर कर दिया और मौका देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विनीत से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने मोबाइल फोन से अपनी पत्नी के सहयोग से लड़की को अपने घर बुलाकर गलत काम करते हुए अश्लील वीडियो बनाया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में और अपराध होने व उसमें पत्नी का सहयोग हाने के तथ्य सामने आने पर मुकदमे में धारा 376 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks