मार्स एट अपोजीशन:कल पूर्णिमा पर चांद का साथ देगा लाल ग्रह मंगल पृथ्वी से उसकी दूरी 2 साल के लिए होगी सबसे करीब

मार्स एट अपोजीशन:कल पूर्णिमा पर चांद का साथ देगा लाल ग्रह मंगल पृथ्वी से उसकी दूरी 2 साल के लिए होगी सबसे करीब*

शहर में गुरुवार की शाम मंगल की शाम होगी और पूर्णिमा पर चांद का साथ पड़ोसी लाल ग्रह मंगल देगा। मंगल ग्रह का सामना पृथ्वी से होगा। गुरुवार शाम पृथ्वी मंगलग्रह और सूर्य के बीच होगी। इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सीध में आने से इस समय मंगल से हमारी दूरी दो साल की अवधि के लिए सबसे कम होगी। इस कारण मंगल की चमक भी बढ़कर माइनस 1.9 मैग्निट्यूड हो जाएगी। सारिका ने बताया कि यह खगोलीय घटना मार्स एट अपोजीशन कहलाती है। गुरुवार शाम 6 बजे के बाद मंगल ग्रह क्षितिज से 7 डिग्री ऊपर आ जाएगा और पूर्वी आकाश में लाल ग्रह के रूप में उदित होकर सुबह 6 बजे पश्चिम में अस्त होगा।

धूल में आयरन ऑक्साइड के कारण मंगल लाल

सारिका ने बताया कि मंगल की रेगिस्तानी दुनिया को ढकने वाली धूल में आयरन ऑक्साइड के कारण यह लाल है। मंगल पर रोवर्स ने जो नमूना लिया उसके आधार पर इसमें लाल, भूरा और नारंगी रंग हैं। पास आने पर इसकी दूरी 5 करोड़ 38 लाख किमी रह सकती है तो दूर जाने पर लगभग 40 करोड़ किमी तक दूर चला जाता है। इस कारण इसके आकार में सबसे अधिक अंतर देखा जा सकता है। सारिका ने बताया कि इसका प्रकाश पृथ्वी तक आने में 4.5 मिनट लगेंगे। इसे बिना किसी यंत्र की मदद से खाली आंखों से देखा जा सकेगा। अगर आप टेलिस्कोप से देखेंगे तो मंगल के ध्रुवीय भाग को देखा जा सकेगा। वहीं मार्स एट अपोजीशन की अगली घटना 16 जनवरी 2025 को होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks