
सभी निकायों में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान
एटा।शुक्रवार को वर्णी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में सफाई अभियान के दौरान मौजूद पालिका ईओ संजय कुमार गौतम एवं आईआर सुशील गिरी। ● हिन्दुस्तान
● खाली मैदान में पड़ी गंदगी को सौ से अधिक सफाई कर्मियों ने साफ किया
● मैदानों में कूड़ा डालने पर व्यक्ति पर एक से पांच हजार रु. तक का जुर्माना लगाया जाएगा
एटा, – जिले की सभी दस नगरीय निकायों में जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट) अभियान के दूसरे दिन भी खाली मैदानों, प्लॉटों एवं तालाबो पर विशेष अभियान चलाकर सफाई कार्य कराया गया।
शुक्रवार को शहर के सैनिक पड़ाव, वर्णी जैन इंटर कॉलेज एवं जेएलएन डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान में पड़ी गंदगी को नगर पालिका के सौ से अधिक सफाई कर्मियों ने साफ किया। पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि तीन दिवसीय जीवीपी अभियान के दौरान खाली मैदानों, तालाबों एवं प्लॉटों में पड़ी गंदगी को साफ कराया जा रहा है। सफाई कार्य के बाद सभी स्थानों पर वॉलपेटिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही सफाई के बाद मैदानों में कूड़ा डालने पर संबंधित व्यक्ति पर एक से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
इन निकायों में भी चलाया गया सफाई अभियान एटा। शुक्रवार को नगर पालिका जलेसर, अलीगंज, मारहरा सहित नगर पंचायत सकीट, राजा का रामपुर, अवागढ़, जैथरा, मिरहची, निधौलीकला में भी जवीपी अभियान के तहत विशेष सफाई कार्य कराया गया।