गोंडा की डॉ. अनीता मिश्रा ने जीता मिसेज एशिया का ख़िताब

गोंडा की डॉ. अनीता मिश्रा ने जीता मिसेज एशिया का ख़िताब

थाईलैंड में आयोजित क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2022-23 प्रतियोगिता में UP के गोंडा जिले की डॉक्टर अनीता मिश्रा (Dr Anita Mishra) ने खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. अनीता मिश्रा ने जहां मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीता, वहीं उन्होंने मिसेज पॉपुलैरिटी का खिताब भी जीता और उन्हें टैलेंट क्वीन प्रतियोगिता में उपविजेता घोषित किया गया।

पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में आयोजित क्लासिक मिसेज इंडिया का खिताब डॉक्टर अनीता मिश्रा ने जीता था। गोंडा जिले के अलावा प्रदेश का नाम रोशन किया। इसी क्रम में चिकित्सक अनीता मिश्रा ने एक निजी रिसॉर्ट में ईआरएम थाईलैंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

24 कंटेस्टेंट से मुकाबला कर खिताब हासिल किया

उन्होंने दुनिया भर के 24 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीता। अनीता मिश्रा को सोशल मीडिया के जरिए मिले वोटों की बदौलत उन्हें मिसेज पॉपुलैरिटी का खिताब मिला। और प्रतिभा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता 26 नवंबर को थाईलैंड में आयोजित की गई थी।

भगवान शिव में है आस्था

अनीता मिश्रा वहां शामिल हुईं और अन्य प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी। अनीता मिश्रा के साथ उनके पति डॉ. पुण्योदय मिश्रा भी कदम से कदम मिलाकर चले और जब वह 1 दिसम्बर 2022 को जिले में पहुंचीं तो हर जगह उनका स्वागत हुआ। डॉ. अनीता मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर गोंडा जिले की जनता का आभार व्यक्त किया। अनीता मिश्रा ने बताया कि वह महाकाल की भक्त हैं और भगवान शिव में उनकी बहुत आस्था है। उनके आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks