पंजाब में ब्रेन स्ट्रोक का इलाज अब फ्री, 23 जिला अस्पतालों 3 मेडिकल कॉलेज में स्ट्रोक रेडी यूनिट, 30 हजार का इंजेक्शन मुफ्त

पंजाब में ब्रेन स्ट्रोक का इलाज अब फ्री, 23 जिला अस्पतालों 3 मेडिकल कॉलेज में स्ट्रोक रेडी यूनिट, 30 हजार का इंजेक्शन मुफ्त

पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में राज्य सरकार ने अब ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों का इलाज मुफ्त करने का फैसला लिया है. इस बीमारी से ग्रस्त आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को 30 हजार रुपए का कीमती इंजेक्शन फ्री लगाया जाएगा और CT स्कैन भी मुफ्त होगा. इससे मरीज की जान बचाने समेत शरीर को लकवाग्रस्त होने से भी बचाया जा सकेगा.

दरअसल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा चंडीगढ़ स्थित स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर ऑफिस में आयोजित एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कम ट्रेनिंग वर्कशॉप में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे. यहां उन्होंने बताया कि पंजाब के 23 जिला अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेज फरीदकोट, अमृतसर साहिब और पटियाला में स्ट्रोक रेडी यूनिट स्थापित की जा रही हैं. इनमें ब्रेन अटैक या ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों का इलाज किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि पंजाब में हाइपरटेंशन/हाई बीपी के मरीजों की संख्या काफी अधिक है. करीब 50% लोगों को पता ही नहीं कि उन्हें हाई बीपी है. उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक, हाइपरटेंशन के कारण हर 30 मिनट में एक मरीज की मौत होती है. इस बीमारी से मरीज लकवा ग्रस्त भी हो सकता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks