मुंबई एयरपोर्ट का सर्वर डाउन, काम ठप होने से यात्रियों की लगी कतार, अब ठीक

मुंबई एयरपोर्ट का सर्वर डाउन, काम ठप होने से यात्रियों की लगी कतार, अब ठीक

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन होने से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज शाम को एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन हुआ और उसके बाद से वहां मौजूद यात्रियों में पैनिक पैदा हो गया. देखते ही देखते यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक बैगेज प्वाइंट पर सर्वर डाउन होने से 40 से 50 मिनट तक समस्या उतपन्न हुई थी.

CISF के मुताबिक स्थिति को अब नियंत्रण में कर लिया गया है और बैगेज प्वाइंट पर सब कुछ ठीक तरह से काम कर रहा है. एक दूसरे काउंटर के जरिए बैगेज को क्लियर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कोई केबल कट हो गया था और उसी वजह से नेटवर्क में दिक्कत आ रही थी और सर्वर डाउन हो गया. शाम के समय क्योंकि वैसे भी ज्यादा यात्री मौजूद रहते हैं, ऐसे में कुछ समय के लिए CISF के लिए भी स्थिति कंट्रोल में करना मुश्किल हो रहा था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks