
Breking News-
मुलायम की विरासत संभालने को डिंपल ने किया नामांकन
मैनपुरी। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कुछ देर पहले डिंपल यादव ने सपा उम्मीदवार के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद डिंपल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने मैनपुरी को पहचान दी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया किया मैनपुरी का आशीर्वाद सपा के साथ रहेगा।
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि डिंपल यहां से प्रत्याशी हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि यहां की जनता हमेशा की तरह ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद देकर इन्हें संसद में भेज कर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी।
उन्होंने कहा कि नेताजी नहीं हैं. उन्होंने सपा को जहां बनाया, अपना खून पसीना बहाकर कार्यकर्ताओं ने जिस तरह साथ दिया, हम उस भरोसे को नहीं टूटने देंगे।
पूर्व सीएमअखिलेश ने कहा कि आज जब नेताजी नहीं हैं, हम सब उनके बताए रास्ते पर चलेंगे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक सम्मान की जो लड़ाई मुलायम सिंह यादव ने शुरू की थी, उसे हम सब आगे बढ़ाएंगे।
इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, ए.एच.हाशमी साथ रहे।