
एटा।दिनांक–06.10.2022 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़ा एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी : खुशबू पुत्री कल्लन सिंह निवासी लोहा बादशाहपुर थाना बागबाला जिला एटा
प्रतिवादी
विवेक पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम उदायत थाना हसायन जिला हाथरस। आज एक परिवार का आपसी मतभेदों के कारण परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, अब दोनो पक्ष अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए है। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर सचेंद्र गुप्ता, बृजबाला बशिष्ठ सीमा मल्होत्रा,पुलिस स्टाफ कांस्टेबल धर्मवीर ,गौरी ,पूजा आदि मौजूद रहे ।