परिवार से बिछडी मासूम का खाकी बनी सहारा

एटा।परिवार से बिछडी मासूम का खाकी बनी सहारा।”
एटा- “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा रास्ता भटके दो मासूमों को अथक प्रयास के बाद परिजनों से मिलाया गया। आज दिनांक 06.11.22 को थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक 07 वर्षीय बच्ची और एक 05 वर्षीय बच्चा जिरसमी नहर के पास मिले जो अपने घर का रास्ता भटक गये थे तथा अपना नाम भी नही बता पा रहे थे, जिसके बाद थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उनके संबंध में सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि दोनों बच्चे अकरम निवासी गंजडुंडवारा जनपद कासगंज के हैं जो घर से रास्ता भटक कर वहां पहुंच गए थे। बच्चों को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चों को वापस पाकर परिजनों द्वारा प्रसन्नता प्रकट की गयी और एटा पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की परिजनों तथा वहाँ उपस्थित अन्य लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks