पुलिस की निगरानी में बांटी गई डीएपी खाद, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*पुलिस की निगरानी में बांटी गई डीएपी खाद, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, – सुबह 10 बजे से ही किसानों ने डीएपी खाद लेने को ब्लॉक अवागढ़ परिसर स्थित सहकारी संघ पर भीड़ जुट गई। किसानों ने डीएपी खाद को लेकर के शोर-शराबा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाद वितरित कराई।
अवागढ़ संवाददाता के अनुसार सहकारी संघ सचिव श्यामपाल की सूचना पर अवागढ़ थाना उपनिरीक्षक विपिन कुमार, सहकारिता विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। संघ के सचिव को मौके पर बुलाकर शांतिपूर्वक डीएपी खाद का वितरित कराया गया है। सभी किसानों को डीएपी वितरित करायी गई। डीएपी पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। सहकारी संघ सचिव श्याम पाल सिंह ने बताया कि फिंगर प्रिंट मशीन खराब होने से खाद वितरण में देरी हुई। जिसको लेकर किसानों ने शोरशराबा कराना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस आने पर शांतिपूर्ण खाद्य बांटी गई है।”

मारहरा कोऑपरेटिव सोसायटी पर जमकर रहती है भीड़ सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल पा रही है डीएपी उपभोक्ता भूखे प्यासे लाइन में लगे रहते हैं फिर भी मायूस होकर शाम को लौटना पड़ता है जबकि वही एटा जिला अधिकारी महोदय का कहना है कि एटा जिले में डीएपी की कमी नहीं आखिर कार डीएपी जा कहां रही है कुछ लोग वहां के कर्मचारी तानाशाही भी करते हैं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks