। बहुत दुःखद व अपूर्णनीय क्षति ।

आज अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी की बहुत ही सम्मानित एवं ऊर्जावान कर्मठ भट्ट समाज के लिए निरन्तर चिन्तनशील कन्धे से कन्धा मिलाकर ग्रूप के साथ चलने वाली कई अहम मौकों पर विचार विमर्श करने वाली ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी की मजबूत कढी व आधार युवा राष्ट्रीय महिला इकाई की युवा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष लखनऊ निवासी श्री मती गुड़िया शर्मा भट्ट जी का आज लखनऊ में आपरेशन के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।यह उनके परिवार के साथ अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी और पूरे भट्ट समाज के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। जिसकी कभी भी पूर्णता किसी भी स्थिति में नही की जा सकती।
श्री मती गुड़िया शर्मा भट्ट जी के निधन से पूरा ट्रस्ट परिवार दुःखी है । अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी ने आज अपना एक बहुत साहसी और मजबूत सहरोगी खो दिया है। जिसकी कमी अनवरत भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी को रहेगीं । ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर इस असीम दुःख को सहने की शक्ति पूरे परिवार को दे व उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें ।
अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी इस असीम दुःख में आज व सदैव उनके परिवार के साथ है।
ओम शाँति ओम शाँति ओम शाँति