6 नवंबर को बिलासपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे जी का आगमन

6 नवंबर को बिलासपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे जी का आगमन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मैनेजमेंट कैंप कार्यालय का उद्घाटन 6 नवंबर 2022 को।
उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मैनेजमेंट के मीडिया अधिकारियों की होगी गरिमामय उपस्थिति

छत्तीसगढ़ ब्यूरो। भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के मैनेजमेंट प्रभारी मनोज कुमार वर्मा एवं कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय पार्षद एवं छत्तीसगढ़ के राज्य चेयरमैन मन्नू सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि दिनाँक 6 नवम्बर 2022 को भारतीय मीडिया फॉउंडेशन के छत्तीसगढ़ मैनजमेंट कैम्प कार्यालय का सुभारम्भ किया जा रहा है।
राज्य मैनेजमेंट कैंप कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन माननीय बाबूलाल जयसवाल जी, केंद्रीय अध्यक्ष पालिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी माननीय करन छौकर जी, केंद्रीय अध्यक्ष जनरल असेंबली माननीय अविनाश रंजन जी, राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट माननीय राम आसरे जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी, बॉलीवुड फोरम राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रशांत गायकवाड जी, डॉक्टर नीना मोइत्रा राष्ट्रीय महासचिव महिला सेल आगमन हो रहा है। जिनके कर कमलों द्वारा विधिपूर्वक कार्यालय उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारी में सभी मीडिया अधिकारी लगे हुए हैं छत्तीसगढ़ के धरती पर राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks