
तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया और बाद में गर्भपात भी करा दिया
एटा- दोस्त की पत्नी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा है।
थाना मिरहची के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी वीरेश निवासी इखोना थाना ढोलना कासगंज ने कुछ माह पहले घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता का बाद में गर्भपात करा दिया। लगातार धमकी के चलते पीड़िता डरी रही है। बुधवार को पीड़िता ने थाना मिरहची जाकर पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मिरहची छतरपाल सिंह का कहना है कि आरोपी, पीड़िता के पति बाहरी राज्य में काम करते हैं। आरोपी का पीड़िता के घर पर आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया और बाद में गर्भपात भी करा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है