मतदाता सूची के सर्वे का काम हो गया पूरा, आज वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा

मतदाता सूची के सर्वे का काम हो गया पूरा, आज वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएग

नगर निकाय का नाम वर्ष 2017 में वोटर

अलीगंज 3696

मारहरा 15868

एटा 105843

जलेसर 28994

सकीट 6319

राजा का रामपुर 9263

अवागढ़ 8458

जैथरा 9300

निधौली कलां 6947

मिरहची नई नगर पंचायत

एटा । मतदाता सूची के सर्वे का काम पूरा हो गया। मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद फिर से नए वोट घटाने-बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक घर-घर हुए सर्वे के बाद एटा नगर पालिका परिषद में मतदाताओं की संख्या एक लाख नौ हजार से अधिक हो गई। करीब तीन हजार मतों का ही अंतर हो सका है।

नगर निकाय के मतदाताओं के किए घर-घर चले सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एटा नगर पालिका क्षेत्र में 10249 नए फार्म आए। इसके सापेक्ष 7003 वोट काटने के लिए दावे किए गए। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में कुल मतों की संख्या एक लाख पांच हजार 843 थी। इसमें नए आए मतों में से हटाए गए वोट निकाल दें तो करीब 3246 ही वोट जुड़ सकेंगे। ऐसे में एक लाख नौ हजार 89 वोट हो गए। अभी भी मतदाता बनाने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें अभी मतों की संख्या घट-बढ़ सकती है। मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे व आपत्तियां मांगी जाएंगी।

आठ नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 14 से 17 नवंबर तक दावे और आपत्तियों की तैयारियां की जाएंगी। 18 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

आरक्षण सूची पर सबकी नजरें जनपद में दस नगर निकायों पर चुनाव होगा। सभी वार्ड आदि के हुए सर्वे का डाटा शासन में भेज दिया गया है। हर कोई आरक्षण की ओर देख रहा है। जब आरक्षण फाइनल होगा तब चुनाव प्रक्रिया में रफ्तार बढ़ेगी। सभी नगर पंचायत और नगर पालिकाओं का नए सिरे से आरक्षण किया जाएगा।

मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सभी लोग इस सूची में अपना वोट देख लें। अभी सात दिनों तक नए वोट बढ़ाने और वोट घटाने का काम किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ, तहसील अथवा ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

  • आयुष चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व नगर निकाय का नाम नए वोट व हटाए गए वोट

मारहरा 2650 – 1527

एटा 10249 – 7003

सकीट 916 – 808

निधौली कलां 753 – 375

मिरहची 1733 – 843

अलीगंज 3350 – 1101

राजा का रामपुर 1057 – 601

जैथरा 984 – 411

जलेसर 4560 – 1774

अवागढ़ 936 – 447

कुल योग 27188 – 14890″

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks