अनैतिक पत्रकारों की बाढ़ से नियमित पत्रकारों के कार्यों में हो रही बाधाएं

मिर्जापुर जनपद सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनैतिक पत्रकारों की बाढ़ से नियमित पत्रकारों के कार्यों में हो रही बाधाएं।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में कई ऐसे पत्रकारों का नाम सामने आता है यह पत्रकारिता धर्म से कोई मतलब नहीं सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए अपने अपराधिक रिकॉर्ड को छिपाने के लिए पत्रकारिता चादर ओढ़ कर अनैतिक कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
पत्रकारिता की आड़ में छोटे बड़े डॉक्टर से लेकर पुलिस चौकी और पुलिस थाने तक अपना रुतबा जमाने में भी पीछे नहीं हटते। गांव गीराव में अनाप-शनाप खबरों को पैसा लेकर चलाने के माहिर हैं। अनैतिक पत्रकार जिस पर जिला के आला अधिकारियों को नजर रखना चाहिए और ऐसे अनैतिक पत्रकारों पर नकेल कसना चाहिए जो सरकारी दफ्तरों एवं पुलिस थानों एवं पुलिस चौकियों में जाकर अपनी पत्रकारिता का रौब जमाने का कार्य करते हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से भी ऐसे अनैतिक पत्रकारों के ऊपर नकेल कसने की तैयारी चल रही है। कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारी भी इस पर विधि पूर्वक ध्यान दे रहे हैं जो पत्रकारिता की आड़ में रौब जमा कर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करते हैं एवं गांव में ग्राम प्रधान से लेकर विधायक सांसद के कार्यों के संबंध में भ्रामक खबरों को प्रकाशित करके माहौल को बिगाड़ने पर लगे हैं।
हिंदुस्तान की गूंज के वरिष्ठ संवाददाता से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं विशिष्ट संपादक व डिजिटल मीडिया ई-पेपर भारतीय मीडिया आज तक न्यूज़ के संरक्षक एके बिंदुसार से हुई वार्ता में उन्होंने भी बताया कि कुछ इस तरह का माहौल पूर्वांचल में बना हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का अस्तित्व खतरें में है।
अनुचित पत्रकारों के सक्रियता से जो रूटीन के पत्रकार हैं नियमित पत्रकार हैं उन्हें कई जगह अपमानित होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अगर अनैतिक पत्रकारों के संदर्भ में जांच कर लिया जाए तो वे पत्रकारिता के क्षेत्र में आने से पहले किसी न किसी अपराधिक धाराओं के वांछित लोग नजर आएंगे।
ऐसे लोगों का कार्य सुबह से शाम तक सिर्फ 200 ग्राम का चक्कर रहता हैं।
उन्होंने कहा कि बेशक पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने वाले सभी लोगों की जांच होनी चाहिए।
जो पत्रकारिता की आड़ में ग्राम प्रधान से लेकर सांसद, विधायक के कार्यों में भ्रामक खबरें चलाकर भ्रम पैदा करते हैं, समाज में शांति का माहौल बिगाड़ते हैं। ऐसे लोग जिस किसी भी अखबार और चैनल से जुड़े हैं तो उस अखबार के संपादक गणों को विचार करके उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिएं।
बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है जो लगातार पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर संगठित करने का कार्य कर रहा है और पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान एवं सुरक्षा की लड़ाई को निरंतर लड़ रहा हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिले में सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा डिजिटल मीडिया से जुड़कर कार्य करने वाले लोगों की सूची बनाई जाए और उनके संबंध में पहले जांच कराई जाए, किस प्रकार के लोग हैं, पत्रकारिता में कब जुड़े हैं, किसलिए जुड़े हैं, क्यों जुड़े हैं।
अगर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का भ्रामक खबर चलाई गई है तो उन लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएं।
उन्होंने कहा कि अनैतिक पत्रकारों के कारण नियमित एवं रूटीन के पत्रकारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई पत्रकारों के ऊपर तो फर्जी मुकदमे भी कर दिए जाते हैं और उन्हें नाना प्रकार से प्रताड़ित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार के मामले में नारको टेस्ट का प्रावधान लागू किया जाय। झूठ और सच को सामने लाकर सही और निष्पक्ष पत्रकारों के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे हटाएं जाएं।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को आज व्यवसाय बनाकर पीत पत्रकारिता और पेड न्यूज़ प्रकाशित करने वाले लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जरूरत हैं।
उन्होंने कहा कि इस पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जुड़े हुए पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गणों को निर्देशित किया गया है कि आप इस तरह की सूचनाएं मिलने पर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को पत्र लिखकर जांच की मांग करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks