विशन पाल सिंह चौहान पत्रकार भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए
तथा रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किए गए

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वावधान में पवित्र वृंदावन धाम स्थित पानी गांव में किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक प्रस्ताव अनुसार समस्याओं के समाधान तक धरना प्रदर्शन तथा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने एटा के वरिष्ठ पत्रकार विशन पाल सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की तथा रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने की विधिवत घोषणा की है तथा प्रमाण पत्र और परिचय पत्र भी जारी किए हैं। इसी क्रम में विशन पाल सिंह चौहान ने ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वह संगठन के हित में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो विश्वास जताया है, और पद दिया है उसका हमेशा सम्मान किया जाएगा।