नव निर्माण एवं पत्रकारिता की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति

जागो पत्रकार जागो

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत का नव निर्माण एवं पत्रकारिता की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति।

1-मीडिया पालिका का गठन किया जाए।
2-मीडिया कल्याण बोर्ड की स्थापना प्रत्येक राज्य में किया जाए।
3-तहसील से लेकर जिले लेवल पर मीडिया सेंटर की स्थापना की जाए।
4-पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
5-पत्रकार बंधुओं को प्रतिमाह पत्रकार सुरक्षा भक्ता के रूप में 25000 दिया जाए।

6-समान अवसर, समान अधिकार ,समान दंड संहिता, समान शिक्षा संहिता, समान पुलिस संहिता, समान स्वास्थ्य संहिता, समान न्यायिक संहिता, समान नागरिक संहिता ,समान प्रशासन संहिता पर ठोस कानून बनाये जाए।

7-पत्रकार उत्पीड़न को दर्ज करने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर पत्रकार सुनवाई पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर सेवा चालू की जाएं
मीडिया से जुड़े मामले का निस्तारण करने हेतु जिला न्यायालय स्तर पर अलग से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएं

8-पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के आकस्मिक मृत्यु पर सरकार के द्वारा कम से कम 2500000 रुपए (25लाख) की सहायता राशि देने के साथ-साथ पत्रकार के आश्रित को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान लागू किया जाए।

9-महिला पत्रकारों के सम्मान सुरक्षा एवं स्वालंबन को ध्यान में रखते हुए महिला पत्रकार हॉस्टल बनाया जाएं,
60 वर्ष उम्र तक के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को यात्रा के दौरान जैसे रोडवेज बस, ट्रेन हवाई जहाज में यात्रा के दौरान टिकट मूल्य में 50% की छूट दी जाएं एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन पत्रकारों को फ्री यात्रा हेतु पास जारी किया जाएं।

10-देश के समस्त गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के नामों को सूचीबद्ध किया जाए एवं उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतू आयुष्यमान भारत योजना से जोड़ा जाएं।
15-विधान परिषद पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र (Legislative Council Journalists’ Constituency) का गठन किया जाएं तथा विधान परिषद के निर्धारित सीटों में पत्रकार विधायक का कोटा तय किया जाएं एवं पत्रकार विधायक का चुनाव ठीक विधान परिषद कि शिक्षक एवं स्नातक विधायक के नियमावली तहत 3 वर्ष के अनुभवी पत्रकार की मतदाता सूची बनाई जाएं तथा पत्रकार विधायक ( Journalist MLA) का चुनाव कराया जाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks