भारत के वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव बागी सम्राट मलखान सिंह दद्दा राजपूत का 26 व 27 नवंबर को सारनाथ वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार सम्मान सुरक्षा महासम्मेलन में हो रहा हैं आगमन
जड़ से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए एवं पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा हेतु आर पार के जंग का करेंगे ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पुन हाउस, बंगाली कॉलोनी महावीर एनक्लेव नई दिल्ली से जारी बयान में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी ने बताया कि 26 एवं 27 नवंबर को वाराणसी जिले में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार सम्मान सुरक्षा महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर डॉक्टर एन एन तिवारी, राष्ट्रीय सलाहकार अनुशासन सुनील कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे, वरिष्ठ क्रांतिकारी पत्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी सहित देश प्रदेश के तमाम वरिष्ठ मीडिया अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ मीडिया अधिकारी, भारत के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार बागी सम्राट मलखान सिंह दद्दा राजपूत जी का आगमन हो रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन जनरल असेंबली समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन ने बताया कि जिन राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों का प्रोटोकॉल कंफर्म हो रहा है, उनके नामों की घोषणा की जा रही हैं।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने बताया कि सारनाथ वाराणसी में आयोजित महा सम्मेलन में वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों द्वारा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा हेतु आगामी महाक्रांति के लिए महत्वपूर्ण रणनीति की घोषणा की जाएगी।