डीएम-एसएसपी ने कारागार का किया औचक निरीक्षण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने एसएसपी उदयशंकर सिंह मंगलवार अपरान्ह में जनपद कारागार का औचक निरीक्षण…
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने एसएसपी उदयशंकर सिंह मंगलवार अपरान्ह में जनपद कारागार का औचक निरीक्षण किया। बैरकों में बंदियों से सुविधाओं एवं खानपान की जानकारी की। डीएम ने जेल अधीक्षक अमित चौधरी को निर्देश दिए कि कैदियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। पाकशाला व जेल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी क्राइम स्नेहलता, जेल अधीक्षक अमित चौधरी, डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी नगर इरफान नासिर खान आदि मौजूद रहे।