
सीओ को कोतवाली में दी विदाई
एटा।अलीगंज कोतवाली परिसर में नगर के व्यापारियों, नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों ने सीओ राजकुमार सिंह का स्थानान्तरण होने पर विदाई…
अलीगंज कोतवाली परिसर में नगर के व्यापारियों, नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों ने सीओ राजकुमार सिंह का स्थानान्तरण होने पर विदाई दी। लोगों ने सीओ को प्रतीक चिन्ह एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सीओ राजकुमार सिंह के कार्यकाल में नगर के किसी भी व्यापारी को कोई समस्या नहीं हुई। हर किसी की समस्या को सुनकर निराकरण किया गया। कोई भी फरियादी बिना न्याय के वापस नहीं गया। स्थानांतरित सीओ राजकुमार सिंह ने एक वर्ष सर्किल में रहकर कार्य किया। जिसमें अच्छे बुरे कार्य की तुलना होती है। पुलिस के जवानों से कहा अच्छा कार्य करें जनता में अपना व्यवहार बनाए रखें। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा, जैथरा प्रभारी सुधीर राघव, रामपुर प्रभारी संजय राघव, जसरथपुर प्रभारी एसके निगम, नयागांव सुनील श्रीवास्तव, दिनेश चंद गुप्ता, आमोद गुप्ता, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी आद मौजूद रहे।