पैर फिसलने से तालाब में डूबा बालक, आधा घंटा मिला शव

पैर फिसलने से तालाब में डूबा बालक, आधा घंटा मिला शव

एटा।पैर फिसलने से तालाब में बालक डूब गया। आधा घंटा बाद बालक का शव मिला। हादसे परिवार में कोहराम मच…
पैर फिसलने से तालाब में बालक डूब गया। आधा घंटा बाद बालक का शव मिला। हादसे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात के गांव नगला कदम निवासी नितिन (12) पुत्र अशोक शुक्रवार शाम को अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नितिन तालाब में जा गिरा। अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और तालाब में बालक को तलाश किया। आधा घंटा बाद बालक का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पिता अशोक पुणे मुम्बई में काम करते है और नितिन इकलौता बेटा था और इससे छोटी एक बहन है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks