
विशेष कैंप के माध्यम से श्रमिकों के बनवाए जाएंगे गोल्डन कार्ड
एटा।श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने का कार्य धीमा होने के कारण सीडीओ ने श्रम विभाग के उच्चाधिकारियों को शिविर आयोजित कराकर…
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने का कार्य धीमा होने के कारण सीडीओ ने श्रम विभाग के उच्चाधिकारियों को शिविर आयोजित कराकर लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
शासनादेश के अनुसार जनपद के कुल 23 हजार 900 श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। जिसकी सूची श्रम विभाग को मिल चुकी है। मजदूरों की सूची मिलने के बाद श्रम विभाग ने गोल्डन कार्ड बनवाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके चलते जिले में अब तक 2 हजार 300 श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। गोल्डन कार्ड बनने की धीमी गति के चलते मुख्य विकास अधिकारी डा. अवधेश कुमार वाजपेयी ने विभाग को विशेष कैंप लगवाने का आदेश किया है। जिसे लेकर अब जिले में सभी जनसेवा केंद्रों पर 29 से 31 अगस्त तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। वहीं जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेन्द्र विक्रम ने बताया कि इस तीन दिवसीय विशेष कैंप में प्रवासी और ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।