
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत गांव कनिकपुर में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के आदेशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा दिनांक 17.08.2022 को थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत गांव कनिकपुर में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2022 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 504, 34 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त रमेशचंद्र को मुखबिर की सूचना पर करतला आसपुर रोड ग्राम तालिमपुर खेरिया मोड थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- रमेश चन्द्र पुत्र गंगाराम निवासी कनिकपुर थाना बागवाला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार
- निरीक्षक प्रमोद कुमार
- है0का0 सुखवीर सिंह
- का0 प्रतिभान सिंह