बंगाल में कचरे में मिले 17 भ्रूण, इनमें 10 लड़कियां और 7 लड़के, अबॉर्शन के बाद फेंके जाने की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलूबेरिया शहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर कचरे के ढेर से 17 भ्रूण मिले हैं. उलूबेरिया के बनिबाला खारा इलाके में वॉर्ड नंबर 31 में मिले इन भ्रूणों में से 10 लड़कियों के हैं और 7 लड़कों के हैं. सभी भ्रूणों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.
उलूबेरिया म्युनिसिपैलिटी के मुताबिक, इस इलाके के डेढ किमी के दायरे में करीब 30 प्राइवेट नर्सिंग होम हैं. पुलिस को शक है कि यहां पर अबॉर्शन के बाद इन भ्रूणों को कचरे के तौर पर फेंका गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.