भ्रष्ट अफसर के ठाठ-बाट: जबलपुर में ARTO के घर EOW छापा में 5 मकान, 2 कार, 16 लाख कैश और मिनी थिएटर मिला

भ्रष्ट अफसर के ठाठ-बाट: जबलपुर में ARTO के घर EOW छापा में 5 मकान, 2 कार, 16 लाख कैश और मिनी थिएटर मिला

जबलपुर ARTO के 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान में ऐश-ओ-आराम के तमाम इंतजाम मिले हैं. EOW की टीम को ARTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के पास से जो संपत्ति मिली है वह उनकी आय से 650% ज्यादा है. इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक AFRTO संतोष पाल को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी. इसके बाद वह कुछ लग्जरी सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा था। ऐसे में EOW की 30 सदस्यों की टीम को देर रात ही कार्रवाई करनी पड़ी. कौन सा सामान कहां भेजा गया यह जानकारी जुटाई जा रही है. जब टीम कल देर रात छापा मारने पहुंची तो रेखा पाल घर में नहीं मिलीं. रेखा ARTO ऑफिस में ही क्लर्क हैं.

आज सुबह भी EOW की टीम ने संतोष पाल की संपत्तियों की छानबीन शुरू की. इसमें 16 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले. ARTO के शताब्दीपुरम स्थित घर में बेसमेंट के अलावा तीन माले भी हैं. ARTO संतोष पाल के शताब्दीपुरम में स्थित बेसमेंट वाले तीन मंजिला आलीशान घर में सारा सामान लग्जरी है. घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने का वुडन केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर सहित बेहद कीमती सामान मिला है. ARTO के बैंक लॉकर, बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks