महाराष्ट्र के नासिक में लोगों ने तीन बार भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के नासिक में लोगों ने तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं. इन झटकों की तीव्रता 3.4, 2.1 और 1.9 रही है. किसी भी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों के बीच भय का माहौल है.तीन लगातार आए भूकंप झटकों की वजह से सभी डर गए हैं. प्रशासन सभी से ना घबराने की अपील कर रहा है.

नासिक में भूकंप के तीन झटके

वैसे शुरुआत में इन झटकों का सही कारण समझ में नहीं आने के कारण सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई थी. सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि आसमान में आवाज आई और जमीन हिल गई. स्थानीय शिवसेना नेता विट्ठलराव अपसुंदे ने बताया कि सबसे ज्यादा झटके जम्बूतके गांव महसूस हुए. तहसीलदार पंकज पवार ने प्रशासन की ओर से न घबराने की अपील की है, लेकिन नागरिकों में भय का माहौल फैल गया है. डिंडोरी तालुका ने अतीत में 3 रिक्टर पैमाने से बड़े भूकंप दर्ज नहीं किए हैं. हालांकि, पास के पेठ और सुरगना तालुकों में भूकंप की खबरें आती रहती हैं.

लद्दाख-गुजरात में आते रहते भूकंप

जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों में गुजरात के कच्छ और लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लेह से 164 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर में कुछ दिन पहले भूकंप के झटके महसूस हुए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. वहीं गुजरात वाले भूकंप की बात करें तो कच्छ इलाके में भूकंप के झटके महसूस हुए थे. इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी. पिछले महीने इस जिले में सात बार भूकंप के झटके लगे थे. इन झटकों की तीव्रता 3 से ऊपर ही थी. कच्छ अति उच्च जोखिम भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है.
सूत्र

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks