Ablivenews:बिहार में जेडीयू और भाजपा गठबंधन टूटा , नीतीश का इस्तीफा

पटना,I बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि महागठबंधन ने नीतीश कुमार को नेता मान लिया है। पहले मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। उसके बाद महागठबंधन के साथ मुख्यमंत्री की बैठक होगी। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा।