
भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 3,मई मंगलवार को निकलेगी। ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।। कटनी/ प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भगवान परशुरामजी जी की भव्य शोभायात्रा 3,मई दिन मंगलवार शाम 5बजे गोल बाजार स्थित रामलीला मैदान से निकाली जायेगी। ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया 3,मई को सुबह 9,बजे से ब्राम्हण सत्संग भवन में पूजन अर्चन कार्यक्रम होगा।और शाम 5,बजे महाआरती के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो कि झंडा बाजार,शेर चौक, आजाद चौक होते हुए ब्राम्हण सत्संग भवन स्थित मसुरहा वार्ड पहुँच कर यात्रा का समापन होगा। वार्ता में बताया गया कि शोभा यात्रा में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी समाजिक, धार्मिक, संगठनों ,एव सभी वर्ग की धर्म प्रिय जनता को आमन्त्रित किया गया हैं । वार्ता के दौरान ब्राम्हण समाज द्वारा प्रदान की गई प्रेस विज्ञाप्ति में भगवान परशुराम का संछिप्त परिचय का उल्लेख किया है कि त्रेता युग मे अवतरित विप्र वंश के गौरव भगवान परशुराम जी की जयंती महोत्सव प्रति वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को मनाई जाती है। भगवान परशुराम विष्णु जी के छटवे अवतार माने गए है जिनके पिता ऋषी जमदग्नि एवं माता रेणुका है। पिता के आश्रम में एक चमत्कारी कामधेनु गाय थी जिस देख सहस्त्राजुर्न को लालच आ गई और वह गाय आश्रम से छीन कर ले गया ।इस बात का पता परशुरामजी जी को लगा तो उन्होंने सहस्त्राजुर्न का वध कर दिया तथा 21 बार ऐसे आताताइयों ,दुष्टो को पृथ्वी विहीन कर दिये। विरोध किये जाने का यही कारण है। परशुरामजी जी के गुरू भगवान शिवशंकर जी है तथा उनके शिष्य भीष्म पितामह ,गुरु द्रोणाचार्य एवं कर्ण है । वार्ता के दौरान ब्राम्हण समाज से रामचंद्र तिवारी ,विभू राम त्रिपाठी, पुत्तू दी्छित,राजू शर्मा,बिल्लू शर्मा ,सूर्य कांत गौतम,कृष्ण कांत गौतम,विक्रांत आदि लोग उपस्थित रहे। । प्रमोद खम्परिया, । बियुरो चीफ । हिन्दी ,अंकुरण, समाचार पत्र कटनी ।