
एटा,9अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि आज दिनांक 9-4-22 को सुबह मलावन विश्व हिन्दू परिषद एटा की टीम ने बवरोती के बम्बे पर लगभग 200 गौवंशो को बंजारों के हाथों से मुक्त कराया तथा उन गोवंशो में कुछ भाग गये तथा बाकी सभी गोवंशे को घेरकर ओम शुभ गौशाला मलावन भेजा गया यह वह लोग हैं जो राजस्थान से अपने परिवार के साथ गाय चराने अपने क्षेत्र में आते हैं तथा इनसे कुछ कहो तो यह लोग अपनी औरतों को लड़ने के लिए आगे कर देते है तथा यह लोगों अपनी राजस्थानी गोवंशे के अपने क्षेत्र की गायों को उसी झुंड में मिला लेते हैं तथा उसके बाद अपनी क्षेत्र की गायों को कटने के लिए ट्रकों में लादकर बाहर भेजते हैं। आज जिसकी सूचना मैने जिलाधिकारी महोदय के सीयूजी नंबर पर दी लेकिन जिलाधिकारी महोदय से बात नहीं हुई तथा फोन उठाने बाले ने बताया कि साहब बाहर है तो मैंने उक्त घटना की सूचना नोट करा दी उसके बाद सूचना मुख्य विकास अधिकारी को दी तथा थाना प्रभारी मलावन से सम्पर्क करने की कोशिश कि तो उनका सीयूजी नंबर लगा ही नहीं तथा जव मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी तो उन्होंने कहा कि हम मलावन डाक्टर साहब को बता देते हैं। जब भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज गोवंश को लेकर काफी चिंतित रहते हैं लेकिन जनपद में इस समस्या में कोई भी सुधार नहीं आ रहा है जो कि काफी चिंता का विषय है किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से बात की जाये तो बह टालने का कार्य करते हैं।
श्री चौहान ने कहां कि जो लोग राजस्थान से गाय चराने यूपी मे लाते हैं ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखनी होगी तथा ऐसे लोगों को सूचना तुरन्त अपने जनपद के नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दी जाये तथा इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाये।
घटनास्थल पर गोवंशो को पकड़ने में मौजूद टीम, अजीत सिंह चौहान, कन्हैया, रवि कुमार, मलूकचंद, सुभाष, प्रमोद कुमार,आदि मौजूद रहे।