नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित युवक को किया गया गिरफ्तार

एटा थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित युवक को किया गया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 09.04.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं 06/2022 धारा 363 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर जैथरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट –नाबालिग किशोरी को पूर्व में सकुशल बरामद किया जा चुका है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. प्रेमकुमार पुत्र राजकुमार निवासी ऐलमपुर थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ

गिरफ्तारी करने वाली टीम।

  1. उ0नि0 विनीत कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
  2. का0 798 शैलेन्द्र कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
  3. का0 166 सुशील कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
  4. का0 1298 ओमप्रकाश ( चालक ) थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks