जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एलओसी के पास हुआ हादसा 

जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एलओसी के पास हुआ हादसा 

अधिकारियों ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरां नाला इलाके में सेना का हेलिकॉप्टर गश्त पर था। अचानक आई खराबी के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ख़बर सुनें विस्तार उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के तुलैल इलाके में शुक्रवार को सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरां नाला इलाके में सेना का हेलिकॉप्टर गश्त पर था। अचानक आई खराबी के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विज्ञापन इसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि पायलट और सह-पायलट के बारे में पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एसडीएम गुरेज ने बताया कि हादसे से पहले हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया था। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks