
WAR BREAKING: यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत,
यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच दूसरे भारतीय की मौत की खबर है। पंजाब के रहने वाले 22 साल के चंदन जिंदल नाम के छात्र की आज बुधवार को मौत हो गई। हालांकि चंदन की मौत किसी हमले में नहीं बल्कि बीमारी से हुई है। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट थे। दिमागी स्ट्रोक के चलते वह आईसीयू में एडमिट थे। लेकिन इलाज के दौरान चंदन की बुधवार को मौत हो गई।