Kota Barat Accident: कोटा में चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत, उज्जैन आ रही थी बारात

Kota Barat Accident: कोटा में चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत, उज्जैन आ रही थी बारात

कोटा। राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है यहां दूल्हे समेत अन्य लोगों को ले जा रही कार चंबल नदी में गिए गई। हादसे में 9 लोगों की मौत की सूचना है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा कोटा में छोटी पुलिया पर हुआ। स्पीड ब्रेकर के कारण बेकाबू हुई कार करीब 15 फीट नीचे चंबल नदी में जा गिरी। मृतकों में दूल्हा और परिजन के अलावा ड्राइवर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बारात मध्य प्रदेश के उज्जैन आ रही थी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं क्रैन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोटा के नयापुरा चम्बल की छोटी पुलिया से अनियंत्रित होकर नदी में गिरी अर्टिगा कार हादसे में 9 लोगों की हुई मौत, कार में मौजूद लोग बताए जा रहे बाराती। कुछ देर पहले 8 लोगो की मौत की थी सूचना, निगम की गोताखोर टीमों ने निकाला 1 और शव, मरने वालों में दूल्हा भी शामिल। कार में सवार लोग राजस्थान में चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन बारात लेकर जा रहे थे।

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष रामेस्वर दुदी ने ट्वीट किया, कोटा में चँबल नदी में कार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुःखद है मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें संबल, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ था किसी राहगीर ने चंबल नदी में कार को पलटते देखी। इसके बाद निगम के गोताखोरों की टीम ने अलसुबह रेस्क्यू चलाया क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला अब तक सभी डेड बॉडी निकाली जा चुकी है शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks