भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य त्रिदिवसीय समारोह

भारत विख्यात संस्था साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा राजस्थान/ द्वारा / हिंदी- पुरोधा -राष्ट्र भाषा- सेनानी ,साहित्य वाचस्पति श्री भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य त्रिदिवसीय समारोह

हिंदी पुरोधा ,राष्ट्र भाषा सेनानी एवं बाल साहित्यकार
बाबू भगवती प्रसाद देवपुरा की अष्टम पुण्य तिथि पर आयोजित इस त्रिदिवसीय समारोह में राष्ट्र भाषा साहित्य प्रेमियों ,सम्पादकों ,पत्रकारों और बाल-साहित्य कारों को उनके लेखन एवं उत्कृष्ट सृजन के लिए सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर भारत के कोने-कोने से पधारे साहित्य सेवियों द्वारा आदरणीय(स्व.) बाबू भगवती प्रसाद देवपुरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सम्बन्ध में पत्रवाचन किया गया.
अन्य सत्रों में बालकों के चहुंमुखी विकासोन्मुखी वार्ताओं
के सम्बन्ध में भी आलेख-वाचनके कार्यक्रम सम्पन्न हुये.
समारोह का मुख्य आकर्षण रहा : दृश्य -कथा एवं संगीतमय भेंट : “नानी बाई का मायरा” एवं ब्रज लोक
नृत्यों की सजीव प्रस्तुतियां. जिनको प्रस्तुत किया _ *अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त- “ब्रजरत्न” सम्मान से विभूषित सुश्री वंदना जी ने. समारोह के विभिन्न सत्रों में विभिन्न विषयों पर पत्रवाचन के अंतर्गत
आलेख वाचन : प्रथम सत्र


” साहित्यार्चन” श्री भगवती प्रसाद देवपुरा
“””””””””””””””””””””””””””””””‘””””””””””””””””””””””””
समग्र व्यक्तित्व के धनी : बाबू भगवती प्रसाद देवपुरा
(डॉ. श्रीकृष्ण ‘शरद’), वरिष्ठ उद्घोषक (सेनि),आकाशवाणी मथुरा), / जीवन्त व्यक्तित्व के धनी श्रीमती भगवती प्रसाद देवपुरा : डॉ. सतीश शाकुंतल गुना (म.प्र).)
“धरती से गगन तक : श्री भगवती प्रसाद देवपुरा :
(डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, औरैया (उ.प्र.), जैसे मैंने देखे-
श्री भगवती प्रसाद देवपुरा : (डॉ. श्याम मनोहर व्यास
उदयपुर-राजस्थान), शलाका पुरुष श्री भगवती प्रसाद देवपुरा :(डॉ. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली ,से.नि.केन्द्र निदेशक.
आकाशवाणी:उदयपुर ) एवं मेरे आदर्श, प्रेरणा स्रोत ,युग पुरुष भगवती प्रसाद देवपुरा :(डॉ. जयप्रकाश शाकद्विपीय ,उदयपुर).


काव्यार्चन
** पं. महेश बौहरे ( गुना ,म. प्र.),
पं. रामेश्वर शर्मा ‘रामू भैय्या'(कोटा, राज.),
श्री वंशीलाल लड्डा ( कपासन, राज.),
श्री विट्ठल पारीक ( जयपुर, राज.),
डॉ. अंजीव अंजुम ( राया-मथुरा,उ.प्र.),
श्री प्रमोद सनाढ्य ,(श्रीनाथद्वारा, राज.)


बाल साहित्य : आलेख वाचन
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
*बाल साहित्य सृजन :संभावनाएं और चुनौतियां
( डॉ. डी.पी.सिंह,दिबियापुर, उ.प्र.)
*बाल साहित्य एवं जीवन मूल्य:
(डॉ.. श्याम मनोहर व्यास, )
*बाल साहित्य की प्रासंगिता : (डॉ. पशुपति नाथ ,अलीगढ़,उ.प्र.)
*बच्चों के चारित्रिक विकास में बाल साहित्य :
(डॉ.. प्रदीप अवस्थी, कानपुर, उ.प्र.),.
*बाल साहित्य एवं पर्यावरण :
(डॉ. अजीत सिंह राठौर, कानपुर, उ.प्र.).
*मोबाइल ,बच्चे और बाल-साहित्य:
(डॉ. सीमा उपाध्याय, उदयपुर, राजस्थान )
*बाल-पत्रिकाओं का उद्भव और विकास:
(कुसुम अग्रवाल, कांकरौली ,राजस्थान)


सम्मान / अलंकरण -उपाधियां
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
*बाल-साहित्यकार श्रीमती सुमन बाजपेई (दिल्ली) :
“बाल साहित्यकार श्रीमती शकुन्तला देवी व्यास स्मृति सम्मान”2022”
*कवि प्रेमकिशोर’पटाखा'(अलीगढ़) एवं श्री राजकुमार जैन ‘राजन'( अकोला, राजस्थान)
“बाल साहित्य भूषण सम्मान” 2022″
*डॉ. अनुराग बिस्नेत ( सिक्किम )
“श्री रणछोड़ लाल ठक्कर स्मृति सम्मान-2022”
*डॉ. नम्रता चतुर्वेदी (सिक्कम)
” श्रीमती लक्ष्मी देवी ठक्कर स्मृति सम्मान 2022″
*डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह( औरैया उ प्र.)
” श्री ललित शंकर दीक्षित स्मृति सम्मान 2022″
*आचार्य एन.लक्ष्मी अय्यर ( बांदर सिंदरी,राजस्थान)

  • प्रोफेसर डॉ. सतीश चतुर्वेदी ‘शाकुंतल’
    (गुना, मध्यप्रदेश) को
    “साहित्य सुधाकर” मानद उपाधि से अलंकृत किया गया.
  • श्री विनोद माहेश्वरी (मैनपुरी )
    “अभिनंदन-अभिवंदन” सम्मान.
    “”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””” इसके अतिरिक्त अन्य सम्मान ,उपधियां एवं अलंकरण
    विभिन्न क्षेत्रों के साहित्य पुरोधाओं और लेखकों को प्रदान किये गये. इस त्रिदिवसीय समारोह में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया गया. इसके संचालक थे हरीओम हरी एवं श्री सुरेन्द्र सार्थक. समारोह के मुख्य संचालक थे जयपुर राजस्थान के साहित्य सेवी कवि और
    मनीषी श्री विट्ठल पारीक. इस समारोह के संयोजक थे
    साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा राजस्थान-प्रमुख श्री श्याम प्रकाश जी देवपुरा (प्रधान मंत्री)/ समारोह का आतिथ्य प्रबंधन रहा श्री पीयूष देवपुरा का.
    “”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
  • डॉ. श्रीकृष्ण’शरद’ को पत्र वाचन से पूर्व सम्मानित किया कानपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय से.निवृत प्राचार्य विद्वान लेखक और शिक्षाविद डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा राजस्थान-प्रमुख श्री श्याम प्रकाश देवपुरा
    और कार्यक्रम संचालक सुकवि विट्ठल पारीक जी ने.
    समारोह के अवसरप्रथम दिन के प्रथम सत्र का मुख्य अतिथि बनाया गया “पारायणम” के सम्पादक /आकाशवाणी के पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक डॉ. श्रीकृष्ण’शरद’ को, इनका स्वागत- सम्मान “श्रीनाथजी का विशेष प्रसाद ” प्रदान कर किया ब्रजभाषा के रस सिद्ध मंच कवि श्री हरीओम हरी ने.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

One thought on “भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य त्रिदिवसीय समारोह

  1. Manmohan Abhilashi Bharatpur January 15, 2022 at 10:04 am

    रिपोर्टिंग अत्यंत सराहनीय है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का चित्रांकन कर आपने तो हमें श्री नाथ जी के श्री चरणों में ही लाकर बिठा दिया है।
    आप साहियार्चन सम्मान से नवाजे गए। बहुत ही प्रसन्नता हुई। कोटि कोटि नमन के साथ मनमोहन अभिलाषी भरतपुर की ओर बधाई स्वीकार्य करने की कृपा कीजिए।

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks