223.झांसी विधानसभा क्षेत्र को लेकर भाजपा में मंथन प्रत्याशियों में मचा घमासान

223.झांसी विधानसभा क्षेत्र को लेकर भाजपा में मंथन प्रत्याशियों में मचा घमासान
!!.समाजवादी पार्टी के संपर्क में भाजपा विधायक रवि शर्मा: पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला या पूर्व मंत्री स्व. रमेश शर्मा की पत्नी श्रीमती अनुराधा शर्मा होंगी भाजपा का चेहरा.!!

बुंदेलखंड में पार्टियों के अंदर मचे घमासान से झांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से दावेदार भी अछूते नहीं है। टिकट मिलने व कटने की उठापटक से उनकी दिल की धड़कन बढ़ने लगी है। यदि टिकट कटता है तो भाजपा विधायक रवि शर्मा का दूसरे दल से चुनाव लड़ना तय है। समाजवादी पार्टी के संपर्क में विधायक रवि शर्मा है l टिकट कटने का डर सता रहा है तो कुछ टिकट मिलने की आस में भागदौड़ कर रहे हैं। झांसी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला या पूर्व मंत्री स्व. रमेश शर्मा की पत्नी श्रीमती अनुराधा शर्मा को भाजपा चुनाव लड़ा सकती है, वर्तमान विधायक रवि शर्मा का भाजपा में जबरदस्त विरोध हो रहा है l यही कारण है कि टिकट कटने का डर सताने ही, वह दूसरी पार्टियों से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी उम्मीद में रवि शर्मा ने साइकिल की सवारी का मन बनाकर कुछ दिन पहले पार्टी के आकाओं से लखनऊ में संपर्क साधा है। ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन रवि शर्मा की दोनों नावों पर सवारी करने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में खूब है।
भाजपा में पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला और पूर्व मंत्री स्व. रमेश शर्मा की पत्नी श्रीमती अनुराधा शर्मा को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। बुंदेलखंड में अपने लिए टिकट पाने और दूसरे का कटवाने के लिए नेता अपने ही दल के साथी नेताओं पर आरोप लगाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। रवि शर्मा पर अवैध खनन और भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है, केंद्रीय नेतृत्व के सामने खामियों को उजागर किया जा रहा है। इससे टिकट पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। एक विधायक को पिछले कुछ समय से किन्हीं कारणों ने अपने टिकट कटने का डर सता रहा है l इसलिए टिकट के लिए सपा में भी संपर्क साथ लिया है। सपा के एक पूर्व सांसद जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है, टिकट की चाह में भाजपा विधायक रवि शर्मा ने उनके साथ पार्टी में संपर्क किया है। पार्टी ने उन्हें कुछ आश्वासन भी दिया है। पहले अपनी पार्टी से टिकट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। टिकट कटता है तो समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं l बसपा नेता अनुराधा शर्मा भाजपा में शामिल हो जाएंगी l अनुराधा शर्मा के पति स्व. रमेश शर्मा झांसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक और मंत्री भी रहे हैं, उनके भतीजे अनुराग शर्मा झांसी लोकसभा क्षेत्र भाजपा के सांसद हैं, अनुराधा शर्मा भी बसपा के टिकट पर झांसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं l पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला या पूर्व मंत्री स्व. रमेश शर्मा की पत्नी श्रीमती अनुराधा शर्मा को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks