
गड्ढे में बाइक फिसली, महिला की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला काशीराम आवाश निवासी कमलेश देवी (55 वर्षीय) पत्नी स्वर्गीय रामजीलाल अपने बेटे राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी रिंकी निवासी भूरिया गढ़ी गोंडा के यहां घूमने जा रही थी, जैसे ही वह गोंडा मौड पर पहुंची ही थी, तभी सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक फिसल गई और दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए सूचना पुलिस को दे दी, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आयी जहाँ महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर परिवारीजनों को सौंप दिया। मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।