
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में दिया विवादित बयान
पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत के एक बयान ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। हरीश रावत का पहले बयान आया कि आधे घंटे देर हो जाती, तो कौन सा बम फूट पड़ता है। विवाद बढ़ते देख हरीश रावत ने बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने की बात कहकर मामले को शांत कराने की कोशिश में लग कर बैकफुट पर आ गए हैं। जिसके बाद हरीश रावत भाजपा के निशाने पर भी गए हैं।