
किसान की खेतों में पानी लगाते समय गोली मारकर हत्या – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – टप्पल क्षेत्र के ग्राम सारोल में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जिस समय किसान अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे विष्णु ने थाने में दी तहरीर में बताया कि टप्पल क्षेत्र के गांव रायपुर घरवरा के जंगल में किसान लोकेन्द्र उर्फ लौका पुत्र चरनसिंह गांव श्यारोल से रायपुर घरवरा के जंगल स्थित खेत गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए गये थे। लेकिन जब सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश करना शुरू किया। खेत के पड़ोसी ग्रामीण अपने खेत पर आए और वृद्ध की लाश को पड़ा देखा तो सारौल निवासी वृद्ध के घर पर परिजनों को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजनों ने घटना की जानकारी टप्पल थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मौका मुआयना में पुलिस को घटनास्थल पर दो जिंदा कारतूस व मृतक का एक मोबाइल मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची खैर क्षेत्राधिकारी इन्दु सिद्धार्थ ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर मौका मुआयना किया। गांव सारौल के लोगो से थाना परिसर में वार्ता कर मामले की छानबीन कर अपराधी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। मृतक के बेटे विष्णू की तहरीर के आधार पर थाना टप्पल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत कर लिया है। थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया।