
!!.बुंदेलखंड में दिव्य दर्शन सूर्य मंदिर उनाव में मूर्ति की जगह यंत्र: जल चढ़ाने से मिलती यहां रोगों से मुक्ति.!!
बुंदेलखंड में सूर्य भगवान के दिव्य दर्शन के साथ दतिया जिले के उनाव में एक ऐसा अदभुत मंदिर है, जिसमें मूर्ति की जगह यंत्र स्थापित है, कहा जाता है कि इस मंदिर में जल चढ़ाने से सभी तरह के चर्म रोगों से मुक्ति मिल जाती है l दरअसल, दतिया जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित उनाव ग्राम स्थित ये मंदिर वैसे तो ये सूर्य मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है, लेकिन यहां सूर्य भगवान की कहीं भी प्रतिमा स्थापित नहीं है l बल्कि यहां भगवान भास्कर का यंत्र स्थापित है और विश्व में भगवान सूर्य का यह एकमात्र मंदिर है जिसमें सूर्य देव का यंत्र स्थापित है l
इस मंदिर की एक खासियत और है कि मंदिर के नीचे से जा रही पहूज की नदी में स्नान कर चर्मरोगी भगवान सूर्य को जल चढाता है, उसके त्वचा के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं l
कहा जाता है कि सैकडों साल पहले राजा मरुत ने एक यज्ञ किया था तो उन्होंने भगवान सूर्य का आव्हान किया तो सूर्यदेव साधुओं द्वारा स्थापित इस यंत्र में आये थे l तभी से यह यंत्र यहां स्थापित है, लेकिन इस मंदिर का ज्यादा प्रचार प्रसार न होने से सिर्फ आसपास के लोग ही यहां आते हैं l